सर्व पिछड़ा वर्ग समाज बीजापुर के जिलाध्यक्ष बने दिनेश पुजारी, के. संतोष कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी
बीजापुर – सर्व पिछड़ा वर्ग समाज बीजापुर की जिला स्तरीय बैठक में समाज को संगठित एवं मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों एवं उपस्थित सदस्यों की सहमति से दिनेश पुजारी को जिलाध्यक्ष तथा के. संतोष कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। बसंत राव ताटी भोपाल पटनम , वेणुगोपाल राव बीजापुर , नकुल ठाकुर भैरमगढ़ को संरक्षक वहीं मारुति कपेवार को सचिव नियुक्त किया गया।इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी अध्यक्ष दिनेश पुजारी, कार्यकारी अध्यक्ष के. संतोष कुमार , उपाध्यक्ष ए. सुधाकर भोपालपटनम, अशोक राव बीजापुर, राहुल मारगोनी कुटरू एवं रामकुमार भोगमी भैरमगढ़ सचिव मारुति कपेवार, सहसचिव नीलम गणपतराव भोपालपटनम , पिलूराम पुजारी, नरेंद्र नायक कुटरू एवं रामू पसपुल गंगालूर,कोषाध्यक्ष मधु कटला,मीडिया प्रभारी आशीष पद्मावर,सूचना एवं प्रचार प्रभारी जगदेव यादव
समाज की एकजुटता और विकास हमारी प्राथमिकता – दिनेश पुजारी
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दिनेश पुजारी ने कहा कि सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की एकता, सामाजिक अधिकारों की रक्षा और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। संगठन को केवल पदों तक सीमित न रखकर समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाना हमारी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने सभी समाजजनों से आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ संगठन को आगे बढ़ाने की अपील की।
संगठन का विस्तार कर समाज को बनाएंगे मजबूत – के. संतोष कुमार
नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष के. संतोष कुमार ने कहा कि समाज के विस्तार, विकास और संगठनात्मक मजबूती के लिए गांव से लेकर ब्लॉक एवं जिला स्तर तक लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। समाज के युवाओं, वरिष्ठजनों और सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए सामाजिक जागरूकता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति लोगों को संगठित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती सामूहिक सहभागिता और सभी के सहयोग से ही संभव है। प्रत्येक पदाधिकारी को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा से करना होगा।
बीजापुर में 18 नवंबर की आमसभा को सफल बनाने का लिया निर्णय
बैठक में आगामी 18 नवंबर को सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आयोजित होने वाली आमसभा को सफल बनाने पर विशेष चर्चा की गई। आमसभा में अधिक से अधिक समाजजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने अपने-अपने स्तर पर जिम्मेदारी लेने का निर्णय लिया। समाज के लोगों ने आमसभा के प्रचार-प्रसार, जनसंपर्क और विभिन्न क्षेत्रों से समाजजनों को एकत्रित करने की जिम्मेदारी स्वयं लेने पर सहमति जताई।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कार्यकारिणी के शेष पदों पर आगामी बैठक में आपसी सहमति से नियुक्तियां की जाएंगी। सभी उपस्थित समाजजनों ने संगठन को मजबूत बनाने, सामाजिक एकता बनाए रखने तथा तीन सूत्रीय मांगों को लेकर होने वाली आमसभा को सफल बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में एकनाथ सिंह ठाकुर, सुरेश कुड़मूल, सहदेव पुजारी, श्रीधर ठाकुर, श्याम नाथ यादव, दिनेश पल्ला, सुरेश कुमार,नरहरि ठाकुर, शिव , विजय और गोला हीरा सिंह यादव, सुरेश यादव, धनुर्जय यादव, संतु राम नाग, बुध सिंह विश्वकर्मा नर्सिंग, कुड़मूल,कृष्णा, नरेंद्र सिंह नायक,मनीराम यादव,धर्म सिंह ,भगत नेवला ,बैद्यनाथ समेत अन्य पिछड़ा वर्ग समाज के सदस्य उपस्थित थे।
