उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बिजली विभाग के अधिकारियों को दिए निर्देश ,पोल परिवहन उचित माध्यम से करें।


कवर्धा,,,उप मुख्यमंत्री अपने एक दिवसीय रेंगाखार प्रवास पर जा रहे थे । रास्ते मे बिजली खंभे को ट्रैक्टर से रोड में घसीटते हुए ले जा रहे थे जिससे पूरा रोड खराब हो रहा था जिसको देखते ही उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जी ने अपना काफिला रुकवा कर ठेकेदारों के कर्मचारियों से बात चीत की और बिजली विभाग के अधिकारी से बात कर निर्देशित किया अपने सुविधा के लिए सड़कों को नुकसान पहुंचाते हुए इस तरह खम्बे का परिवहन उचित नही है । भविष्य में विभाग ध्यान रखे खम्भे का परिवहन उचित साधन से करे व नए बिजली पोल जहाँ भी लगाए जा रहे है उसकी मजबूती का ध्यान रखे बारबार खम्भे के हिलने गिरने की समस्या से बिजली बाधित नही होना चाहिए । जो भी कार्य है गुणवत्तापूर्ण होना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *