गौ अभ्यारण्य को लेकर काफी उत्साहित दिखे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

सीजी में अभ्यारण्य खोलने को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिए निर्देश ,योजना बनाने में जुटा प्रशासन

कवर्धा- छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार सड़कों पर घूमने वाले स्वामीविहीन गौवंशों की सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कारगर कदम उठाने जा रही है। लोकसभा चुनाव के बाद साय सरकार प्रदेश में गौवंश अभ्यारण्य योजना लेकर आयेगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस संबंध में कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। गौ अभ्यारण्य खोले जाने मात्र की धोषणा से ही गौ सेवको में काफी उत्साह देखा जा रहा है . उनका मानना है स्वामी विहीन गौवंश को सुरक्षित रखने के लिए इस दिशा में कार्ययोजना बनाना सुखद है

गौ अभ्यारण्य को लेकर काफी उत्साहित दिखे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को गौ अभ्यारण्य योजना के लिए बधाई दी . उन्होंने कहा सडको पर बैठने वाले स्वामीविहीन गौवंश को सुरक्षा और संवर्धन की आवश्यकता है. मेरी भी मंशा थी गौवंश की सुरक्षा हेतु वृहत कार्य योजना पर कार्य हो .इसके लिए स्थानीय स्तर पर गौ सेवक संस्थानों के अनुभवी लोगो से भी बात किया गया है . गोठान पर घेराव की व्यवस्था नही होने के कारण गाय सडक पर और खेतो पर जाते है . पर्याप्त भोजन नही मिलने से शहरो में खुले में रहने वाले गाय प्लास्टिक तक खाने को मजबूर है . गायों के सडक पर रहने से दुर्घटनाए हो रही है इससे गोवंश को भी नुकसान हो रहा है और लोगो भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है . उप मुख्यमंत्री ने बताया की लगातार हो रही गौ हानि एवं जनहानि दोनों का एकमात्र समाधान है गौ अभ्यारण्य .माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी ने इस योजना को लेकर अपनी सहमती देते हुए अधिकारियों को इस संबंध में कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। लोकसभा चुनाव के बाद साय सरकार प्रदेश में गौवंश अभ्यारण्य योजना लेकर आयेगी ।
कवर्धा जिले में गौ अभ्यारण्य स्थापना के लिए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कि पहल
गौ अभ्यारण्य के लिए उचित भौगौलिक स्थिति को देखते हुए उप -मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पहल करते हुए कवर्धा जिले में गौ अभ्यारण्य की स्थापना की संभावनाओं को देखते हुए । जिला स्तर पर उपयुक्त स्थान तलाशने एवं कार्ययोजना बनाने के लिए जिले के अधिकारीयों को निर्देशित किया है .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *