छत्तीसगढ़ कैशलेश चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ ने कैशलेश मेडिकल सुविधा प्रदान करने कलेक्टर के माध्यम से मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया

कवर्धा…..छत्तीसगढ़ कैशलेश चिकित्सा सेवा संघ कबीरघाम से ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मंत्री वित्त मंत्री के नाम कलेक्टर कवर्धा के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया जिसमे छत्तीसगढ़ नेत्र सहायक अधिकारी एसोसिशन के प्रांताध्यक्ष मनीष जॉय. मोहम्मद अयाज कुरैशी.अविनाश कौशिक. अरुणदास मानिकपुरी. एवं सौरव झा उपस्थित थे।

मांग…. छत्तीसगढ़ कैशलेश चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ की मुख्य मांग शासकीय कर्मचारियो सहित अधिकारियों को बीमारी की अवस्था मे निजी चिकित्सालय में ईलाज कराने के लिए कर्मचारियों को कैश पैसा देकर ईलाज कराना पड़ता है।
बीमारी एक ऐसा नाम है जिसमे कर्मचारी बीमार हो गया तो निजी अस्पतालों में उसका पुरा जमा पूंजी एक साथ खर्चा हो जाता है। वहींं तत्काल अतिरिक्त व्यवस्था उधारी करना पड़ जाता है। गिरवी रखना पड़ता है। एक प्रकार से कर्मचारी पूरी तरह से टूट जाता है बिखर जाता है। बाद में कर्मचारी को क्लेम करने पे पैसा मिलता तो है. पर पुरा नही मिलता बहुत से चार्ज को काट दिया जाता है पास कराने के लिए कुछ खर्चे भी करने पड़ते है। ऐसे में एक सहारा यह हो सकता हैं की शासकीय कर्मचारियों को निजी मान्यता प्राप्त अस्पतालों मे भर्ती कर के कैशलेश ईलाज प्रारंभ करना चाहिए जिसकी मांग प्रांताध्यक्ष राकेश सिंह की अगुवाई में किया जा रहा है। जिससे कर्मचारियों की एक बहुत बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। इससे सरकार पर किसी प्रकार का अतिरिक्त भार नहीं होगा। शासन से उम्मीद है बहुत जल्द इसकी घोषणा माननीय स्वास्थ्य मंत्री करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *