पटवारी संघ की हड़ताल को मिला छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का समर्थन





बीजापुर :- प्रदेश भर में छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ के बैनर तले पटवारी संघ का तीन सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल को एक महा बीत जाने के बाद भी शासन और कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधियों के बीच में कोई सकारात्मक वार्ता नहीं हुई है। दो बार वार्ता विफल होने के बाद पटवारियों पर कार्यवाही तेज हो रही हैं । अब तक पटवारी संघ के 1000 से अधिक पटवारी को ब्रेक इन सर्विस एवं सैकड़ो का निलंबन किया गया। जिला बीजापुर में भी अब तक 66 पटवारियों को कारण बताओं नोटिस दिया गया 12 पटवारी को ब्रेक इन सर्विस एवं 4 पटवारी को निलंबित किया गया ।

शासन प्रशासन के इस दमनात्मक रवैया से कर्मचारी संगठन काफी नाराज है जिस पर शासन की मान्यता प्राप्त संगठन छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष श्री पवन शर्मा जी के आहवान पर पूरे प्रदेश भर में आज भोजन अवकाश में राजस्व पटवारी संघ के समर्थन में माननीय मुख्यमंत्री, राजस्व मंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। जिला अध्यक्ष बीरा राजबाबू के नेतृत्व में संगठन के संभागीय सचिव नारायण मूर्ति, फेडरेशन सचिव कैलाश रामटेके, ब्लॉक अध्यक्ष बृजलाल पुजारी, विनोद मडी, पदाधिकारी के .जी.भुनेश्वर, विष्णु दुर्गम, सुनील झाड़ी, सोनाधर मांझी,प्रियंका देहारी, रेशमा गोड्ढे,ने पटवारी संघ के धरना स्थल पर पहुंचकर उनकी तीन सूत्रीय मांगों का समर्थन करते हुए ज्ञापन को पढ़कर सुनाया एवं जिला अध्यक्ष शंकर लाल कतलाम को समर्थन पत्र दिया तथा कर्मचारी एकता जिंदाबाद के नारे लगाकर हौसला बढ़ाया । जिला अध्यक्ष बीरा राजबाबू ने बताया कि पटवारी शासन की महत्वपूर्ण कड़ी है, कर्मचारी आंदोलन करते हैं पर कोई भी ऐसा समस्या जटिल नहीं है जिसे बातचीत के माध्यम से सुलझाया नहीं जा सके । संवाद से ही सकारात्मक परिणाम निकल कर आते हैं जिस प्रकार दमनात्मक करवाई की जा रही है उसका संगठन घोर निंदा करता है। भोजन आकाश में सभी संगठन के पदाधिकारी जिला कार्यालय पहुंचकर बीजापुर एसडीएम राकेश कुमार साहू को ज्ञापन सौंप कर विस्तार से चर्चा करते हुए पटवारियो पर हो रही दमनात्मक कार्रवाई को तत्काल बंद करने के लिए निवेदन किया गया एवं संवाद के माध्यम से निराकरण करने हेतु शासन तक बात पहुंचाने को कहा गया। इस मौके पर जिला पटवारी संघ के सचिव के जी यशवंत, रविंद्र पुजारी बेमर सिंह नाग, इंद्र कुमार झाड़ी, के.सुनीता, साधना संड्रा, संतोषी दुर्गम, कमला नेताम, आदि उपस्थित रहे।
क्या है पटवारी संघ की तीन सूत्रीय मांगे

  1. वरिष्ठता के आधार पर राजस्व निरीक्षक पद पर पदोन्नति दिया जाए । वर्तमान में केवल पीएससी के माध्यम से राजस्व शिक्षक के पद की भर्ती हो रही है संघ की ममांग है कि 50% वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति दिया जाए एवं 50% परीक्षा के माध्यम से पदोन्नति दिया जाए ताकि वरिष्ठ पटवारी को सेवा में सम्मान का अधिकार मिल सके।
  2. वेतन विसंगति दूर किया जाए क्योंकि 2017 में पटवारी संवर्ग पद का 2400 ग्रेड पे करने के उपरांत स्पष्ट निर्देश नहीं होने की बात करते हुए कोष लेखा एवं पेंशन कार्यालय से तथा संबंधित कानूनगो शाखा से अलग-अलग वेतन निर्धारण हुआ है जिससे एक बैच के पटवारियों को अलग-अलग वेतन मिलता है । इस विसंगति से पटवारी को अनावश्यक रिकवरी का सामना करना पड़ रहा है जिसे दूर किया जाए।
  3. गिरदावरी की प्रक्रिया को आसान बनाते हुए पीवीएफ यानी फिजिकल वेरिफिकेशन भौतिक सत्यापन में सुधार किया जाए क्योंकि जिओ रेफरेंसिंग के कारण बहुत सारे खसरे गूगल मैप के अनुसार वर्तमान स्थिति में बाहर प्रदर्शित हैं। पीवीएफ पॉलीग्राम आदि प्रक्रिया में खेत के मध्य जाकर अक्षांश देशांत फोटो लेकर सत्यापन करने की बाध्यता समाप्त कर सुविधाजनक बनाया जाए।
    हड़ताल से धान खरीदी हो सकती है प्रभावित
    गिरदावरी के नए-नए नियमों से किसानों के रकबे में कटौती की संभावित समस्या उत्पन्न हो सकती है .जिसे सर्वेयर के द्वारा सर्वे करने को पउपरांत सुधार करने का कोई ऑप्शन पटवारी के पास नहीं होने के कारण किसानों को धन बेचते समय परेशानी हो सकती है। किसान आक्रोशित होकर आंदोलन सकते हैं। इसलिए इस प्रकार की गंभीर समस्या उत्पन्न होने के पूर्व ही संघ ने इसे संज्ञान में लेकर गिरदावरी को सरल सुलभ बनाने हेतु सुधार करने की मांग रखी थी परंतु एक माह बीत जाने के बाद भी कोई उपाय नहीं हो नहीं हुआ आगामी 15 नवंबर से प्रदेश भर में धान खरीदी प्रारंभ होने वाली है ऐसे में किसानों को भी हड़ताल के कारण धान विक्रय में परेशानी हो सकती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *