पंडरिया शक्कर कारखाना प्रबंध संचालक के तानाशाही से पंडरिया शक्कर कारखाना प्रबंध संचालक के तानाशाही रवैया को लेकर शक्कर कारखाना के समस्त श्रमिक काम बंद कर अनिश्चित कालीन टूल डाउन में बैठे

कवर्धा,,, सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शकर कारखाना पंडरिया में पूराने श्रमिक को निकाल कर अनावश्यक नया नया लोगों का भर्ती कर रहे जो पूर्ण: गलत है
जिससे कारखाना को वित्तीय नुकसान हो रहा है जिन श्रमिको को कारखाना से पृथक किया गया है (पंचिंग बंद किया गया है) उन सभी श्रमिक भाई को वापस लिया जाए और जो अनावश्यक नया भर्ती किया गया है उन सभी लोगो को बाहर कर उनका पंचिंग ID डिलीट किया जाय और कारखाना का वित्तीय नुकसान रोका जाय

यदि इन मांगों को जल्द पूरा नहीं करते है तो अनिश्चित कालीन टूल डाउन हड़ताल जारी रहेगा
जिसमें पंडरिया शक्कर कारखाना के श्रमिक कल्याण संघ,भारतीय मजदूर संघ और अन्य संगठन के बैनर तले आंदोलन जारी रहेगा

यदि हड़ताल के अवधि में श्रमिक को हताहत होता है और मेंटनेश कार्य प्रभावित होता है तो कारखाना प्रबंधक की होगी

श्रमिक कल्याण संघ के अध्यक्ष रमाशंकर विश्वकर्मा,सचिव अजय बंजारे, भारतीय मजदूर संघ अध्यक्ष कृष्णा चंद्रवंशी,महामंत्री ललित चंद्रवंशी,पालन सिंह बैंस अजीत साहू,बिसेन साहू,आरिफ खान,गोपाल चंद्रवंशी,भगवानी साहू, कन्हैया चंद्रवंशी,राजेश चंद्रवंशी,पार्थ धुर्वे,सुरेश साहू,नरेश साहू,राजेंद्र यादव,रूपेश यादव मेलन दास, सत्या,संतराम समस्त श्रमिक!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *