माननीय उप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास द्वारा मुख्यमंत्री पंचायत सशक्तिकरण योजना के कर्मचारियों को दिया दिवाली का उपहार
कवर्धा,,,मुख्यमंत्री पंचायत सशक्तीकरण योजनान्तर्गत कार्यरत् राज्य के विभिन्न जिला/जनपद पंचायत संसाधन केन्द्रों में कार्यरत् संकाय सदस्य, डाटा एन्ट्री आपरेटर एवं चतुर्थ श्रेणी के कुल 330 कर्मचारियों के पूर्व से लंबित संविदा मानेदय में वृद्धि की मांग को पूरा करते हुए कुल राशि रू. 1.76 करोड़ का आबंटन जारी किया गया। सभी कर्मचारियों के लंबे समय से की जा रही मांग को पूरा करते हुए दीवाली की सौगात दी गयी। इससे सभी कर्मचारियों की खुशियां दोगुनी हो गयी। मख्यमंत्री पंचायत सशक्तिकरण अभियान योजना के कर्मचारियों द्वारा माननीय मंत्री महोदय का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया गया
