सूबे कि भाजपा Rss कि पूँजीवादी कारपोरेट परस्त फासिस्ट साम्राज्यवादी सरकार के द्वारा ग़रीब आदिवासी जनता के ऊपर जो दमन चलाया है जिसका cpi कड़ी निंदा करती हैं- कमलेश झाड़ी

बीजापुर :- सोमवार दिनांक 18/11/5026को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी cpi के जिला सचिव कमलेश झाड़ी ने एक प्रेस बयान ज़ारी कर कहा है कि सूबे कि भाजपा rss वाली विष्णुदेव कि सरकार जिस तरह कल दिनांक 17/11/2026को बीजापुर जिले के उसूर तहसील के अंतर्गत ग्राम पुजारी कांकेर कोट्टापल्ली आयतलावागू गांवों में वन विभाग के द्वारा ग़रीब आदिवासी आम जनता के ऊपर दमन चलाते हुए घरों को आग के हवाले किया है और लोगों के साथ बेरहमी से मारपीट किया है। वह अत्यंत ही निंदनीय व अमानवीय कृत्य है। जिसकी भाकपा कड़े शब्दों मे भर्त्सना करती है।


वहीं सीपीआई नेता ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि bjp सरकार नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर के जल जंगल ज़मीन और खनिज संसाधनों को बड़े उद्योगपतियों के हवाले करने को आमादा हो चुकी है। इसी वज़ह से वह इसतरह की कार्यवाही जंगलों में रह रहे आदिवासी जनता के साथ लगातार कर रही है उन्होंने आगे कहा है कि जब संपूर्ण बस्तर संभाग संविधान की पांचवीं अनुसूची का क्षेत्र है जहां पेशा कानून लागू है वनाधिकार मान्यता कानून है और ग्राम सभा को पूरा पावर है इसके बावजूद मौजूदा फासिस्टवादी पूँजीवादी कारपोरेट परस्त भाजपा कि सरकार साम्राज्यवादी ताकतों को बढ़ावा देने के लिए आदिवासी जनता के ऊपर उत्पीड़न दमन चलाकर जल जंगल ज़मीन से बेधकल करना चाहती है। जिसका भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पुरजोर तरीके से विरोध करती है और सरकार से माँग करती है कि बस्तर में इस तरह की कार्यवाही आगामी दिनों तक के लिए तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए ।
अन्यथा भाकपा cpi बहुत जल्द शोषित उत्पीड़ित उत्पीड़ित जनता के साथ मिलकर आंदोलन करेगी।
जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *