सुरक्षित आहार, हमर अधिकार अभियान के तहत होटल ढाबों की जांच



जगदलपुर। नियंत्रक एवं आयुक्त खाद्य सुरक्षा, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार बस्तर जिले में 16 से 30 नवंबर तक ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार विशेष सघन निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट, कैंटीन, केटरिंग सेवाओं, एवं अन्य खाद्य सेवा प्रतिष्ठानों में निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है।
इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा विभाग बस्तर जिले की टीम द्वारा 17 नवंबर को नगर के कैलाश स्वीट्स धरमपुरा नंबर-1 जगदलपुर से बालूशाही एवं आलू मसाला के सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजे गए। निरीक्षण के दौरान कैलाश स्वीट्स में अत्यधिक गंदगी पाई जाने पर साफ सफाई करने के लिए आगामी आदेश तक स्वीट शॉप को बंद कराया गया है। चित्रकोट रोड जगदलपुर के ओड़ियानी रेस्टोरेंट एवं एक्स्ट्राक्लास रेस्टोरेंट में निरीक्षण की कार्रवाई की गई। एक्स्ट्रा क्लास रेस्टोरेंट में 10 पैकेट एक्सपायर पिज्जा बेस पाए जाने पर पिज्जा बेस को नष्ट कराया गया एवं तीनों फर्म को खाद्य सुरक्षा मानकों का अनुपालन करने निर्देशित किया गया तथा सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया है। यह कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। कार्रवाई अभिहित अधिकारी, खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला बस्तर पूनम कुंजाम कांडे के मार्गदर्शन में अंकित गुप्ता वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, पंकज कुमार नाग खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं नंदकिशोर हिरवानी नमूना सहायक की संयुक्त टीम द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *