उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने सुदूर वनांचल क्षेत्र के ग्रामीणों से भेंट की, भाजपा कार्यकर्ता चंद्रपति यादव से मिले

कवर्धा,,,छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र दलदली के ग्राम बाँकी का दौरा किया। उन्होंने भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता चंद्रपति यादव के निवास पहुँचकर उनका हालचाल लिया और इस दौरान ग्रामीणों से भी भेंट की। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के इस दौरे को लेकर वनांचल क्षेत्र के लोग अत्यंत उत्साहित दिखाई दिए। उनके आत्मीयता और सादगी से प्रभावित होकर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। श्री शर्मा ने स्थानीय मुद्दों पर भी ग्रामीणों से चर्चा की और उन्हें भाजपा के आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के बारे में जागरूक किया। इस दौरे के दौरान उपमुख्यमंत्री ने ग्राम बाँकी के विकास कार्यों पर भी बातचीत की और स्थानीय समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाने का आश्वासन दिया। उनके इस कदम से ग्रामीणों में आशा की एक नई किरण जगी है और भाजपा के प्रति उनका विश्वास और मजबूत हुआ है।

उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा इन दिनों भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के लिए धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। वे लगातार क्षेत्र-क्षेत्र में जनसंपर्क कार्यक्रमों का आयोजन कर चुनावी माहौल को मजबूत बना रहे हैं। उनकी मेहनत और समर्पण से पार्टी को आगामी पंचायत चुनावों में मजबूती मिलेगी। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के इस दौरे को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में जोश है, और यह माना जा रहा है कि उनके प्रयासों से भाजपा को आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में बड़ा लाभ हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *