नगर निगम टीम ने प्रतिबंधित पालीथीन पर की बड़ी कार्रवाई

जगदलपुर। नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा के निर्देशानुसार गठित टीम ने पर्यावरण विभाग के वैज्ञानिकों के सहयोग से प्रतिबंधित पालीथीन पर बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में बालाजी इंटरप्राईजेस से 2.5 क्विंटल और अभिनव मार्केटिंग से 17 किलोग्राम प्रतिबंधित पालीथीन , डिस्पोजल गिलास जप्त की गई।
नगर निगम के काम्प्लेक्स में स्थित दो दुकानों में भारी मात्रा में प्रतिबंधित झिल्ली पाई गई। दोनों दुकानों के ताले तोड़कर जांच की गई, जिसमें न केवल प्रतिबंधित झिल्ली बल्कि डिस्पोजल गिलास और प्लास्टिक चम्मच भी बरामद हु। इन्हें तौलने और आगे की जांच की कार्रवाई जारी है। ताला तोड़ने के बाद दुकान मालिक शंकर यादव से संपर्क किया गया। श्री यादव के अनुसार उक्त दुकान को धनपूंजी के व्यापारी पवन जैन द्वारा किराए पर लिया गया है। इस कार्रवाई में बड़े अधिकारी भी शामिल थे। कार्रवाई के दौरान विनय श्रीवास्तव राजस्व अधिकारी, हेमंत श्रीवास स्वास्थ्य अधिकारी, राकेश यादव दुकान प्रभारी, घनश्याम सिंह वैज्ञानिक, छग पर्यावरण मंडल, नंद कुमार पटेल, चंदन प्रजापति एवं दामोदर समेत कई अधिकारियों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। नगर निगम प्रशासन ने बताया कि प्रतिबंधित सामग्रियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *