बस्तर के कर्मचारियों ने मिलकर बाढ़ पीड़ितों की सहायता, एक लाख से अधिक राशि का चेक कलेक्टर बस्तर को सौंपा।

जगदलपुर:- जगदलपुर में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों के पुनर्व्यवस्थापन के लिए आज बस्तर जिले के विभिन्न कर्मचारी संगठन-तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ,राजपत्रित अधिकारी संघ,आश्रम/छात्रावास अधिक्षक संघ,आई टी आई अधिकारी कर्मचारी संघ,लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ,नियमित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों से एक अपील के तहत कर्मचारियों से एकत्रित की गई एक लाख से अधिक की राशि का चेक बस्तर कलेक्टर को सौंपा।उपस्थित कर्मचारियों ने कलेक्टर महोदय को यह भी अवगत कराया कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को अभी सबसे ज़्यादा ज़रूरत तालपतरी की है।जिसे कर्मचारी वर्ग शीघ्र ही इसे भी बाड़ प्रभावित परिवार में वितरित करेंगे।इस अवसर पर कर्मचारी नेता गजेंद्र श्रीवास्तव,कैलाश चौहान ,संजय चौहान के अलावा मानसिंह भारद्वाज, तीजू कुमार ,राम प्रभाकर मिश्रा ,संजय वैष्णव,मोती लाल वर्मा ,निराकार आचार्य ,दिलीप कुमार, उमेश मेश्राम ,राम जी मामड़ीकर ,जीएल यादव ,धर्मराज चौधरी ,श्रीमती नीलम मिश्रा ,हेमलता नायक ,बुला चक्रवर्ती आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *