बोड़गा गांव की महिला आई प्रेशर आइईडी की चपेट में। गंभीर अवस्था में जगदलपुर रेफर।

बीजापुर :– नक्सलियों के द्वारा लगाये गये प्रेशर आइईडी की चपेट में आने से 1 ग्रामीण महिला सरस्वती ओयाम (35) गंभीर रूप से घायल हुई। घायल महिला सरस्वती बोड़गा गांव की निवासी है जो महुआ बिनने के लिये जंगल गई हुई थी। इन्द्रावती नदी पर ताड़ोपोट घाट पर बर्तन धोकर घर वापस जा रही थी। शनिवार सुबह लगभग 6.30 बजे के आसपास नक्सलियों के द्वारा लगाये गये प्रेशर आइईडी की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला के दोनो पैर में आई चोंट, बांया पैर घुटने से नीचे पूरी तरह से हुआ क्षतिग्रस्त।

नक्सलियों की कायरना करतूत।

वर्ष 2023-24 में भी नक्सलियों के द्वारा लगाये गये आइईडी की चपेट में आने से बोड़गा के 2 मासूम बच्चों की मौत हो गई थी।
घायल महिला को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैरमगढ़ में प्राथमिक उपचार बाद बेहतर इलाज हेतु मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रिफर किया गया है। एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि यह नक्सलियों की कायरना करतूत है। निर्दोष ग्रामीण इनके ऐसे हरकतों के शिकार हो रहे हैं। भैरमगढ़ थाना क्षेत्र का मामला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *