ब्लॉक सरपंच संघ के अध्यक्ष बने रिमाधर बघेल

बकावंड। अटल समरसता भवन बकावंड में सरपंचों की बैठक आयोजित की गई।बैठक में ब्लॉक सरपंच संघ के गठन के संबंध में चर्चा कर सभी सरपंचों की सहमति से निर्विरोध सभी पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।
सरपंच संघ संरक्षक चंपा सूर्यवंशी, मोंगरापाल,
अंबाली बघेल कोहकापाल व तिलोत्तमा मौर्य बारदा, सलाहकार डमरू मौर्य बकावंड, अध्यक्ष रिमाधर बघेल पीठापुर, उपाध्यक्ष गोपाल कश्यप जैतगिरी, फुलमनी कश्यप चिउरगांव, सचिव संतोष कश्यप छोटे देवड़ा, सह सचिव अनिता कश्यप नारावंड, कोषाध्यक्ष धनपति नाग चोलनार, महामंत्री चक्रधर कश्यप सौतपुर, प्रवक्ता जयमनी कश्यप संधकरमरी, धनमती भारती राजनगर, मीडिया प्रभारी मधुसूदन कश्यप उलनार, नीलम कश्यप कोसमी, संतोष सतलावंड तथा कार्यकारिणी सदस्य सोनसिरा कर्मा झार उमरगांव, अर्जुन कश्यप बेड़ा उमरगांव, भगवती भारती बजावंड, नवतन कर्मा सतोषा, आसमती तारापुर, जोगेंद्र बघेल मरेठा, कुलधर कश्यप गारेंगा नियुक्त किए गए हैं। सभी सरपंच पदेन कार्यकारिणी सदस्य रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *