मीडिया को बिकाऊ कहने वाले ये नेता अपनी बात पर कितने टिकाऊ?


दुर्ग। सुशासन सरकार के खिलाफ आग उगलने वाले स्वाभिमान मंच के एक नेता अब मीडिया को भी बिकाऊ बताने से बाज नहीं आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच अपने गठन के बाद अभी कुछ दिनों से ही पुनः सक्रिय हुआ है वह भी केवल मंडी बोर्ड में पदस्थ एमडी को हटाने को लेकर। उनके खिलाफ धरना प्रदर्शन करने के बाद अब स्वाभिमान मंच विभाग के मंत्री के निजी सचिव जायसवाल को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं।कभी मंडी बोर्ड के एमडी को लेकर तो अभी मंत्री के निजी सचिव को लेकर बयानबाजी करने वाले उक्त नेता की बयानबाजी पर स्थानीय मीडियाकर्मी ने बताया कि मीडिया को बिकाऊ कहने वाले उक्त नेता खुद कितने अपनी बात पर टिकाऊ हैं, यह जनता देख रही है। केवल एक विभाग के बारे बारे में अलग अलग बयानबाजी करने वाले उक्त नेता की मंशा ही खुद कटघरे में दिखती है।,जो नेता स्वाभिमान बेचकर बयानबाजी करे वह स्वाभिमान मंच के साथ कैसे इंसाफ कर सकता है? वे मीडिया पर बयान देने से पहले खुद अपने गिरेबान में झांके, तब वे मीडिया पर बयान दिया करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *