कांग्रेस की दिल्ली बैठक में शामिल हुए मौर्य और शुक्ला

जगदलपुर। अभा कांग्रेस कमेटी द्वारा दिल्ली के इंदिरा भवन में आयोजित जिला कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक में सभी प्रदेशों के जिला अध्यक्षों के साथ बस्तर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला भी शामिल हुए।
बैठक में छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली, गुजरात आदि राज्यों के जिला अध्यक्ष शामिल हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे,नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, महासचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री व महासचिव भूपेश बघेल, महासचिव मुकुल वासनिक, सह प्रभारी गण व पीसीसी चीफ छत्तीसगढ़ दीपक बैज की उपस्थिति में कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की बैठक ली गई व संगठनात्मक मजबूती हेतु जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *