राम रसोई मे दुर्गा अष्ट्मी पर्व पर 51 कन्याओ को कन्या भोज कराया गया।

कवर्धा,,, दुर्गा अष्ट्मी के अवसर पर राम रसोई के द्वारा 51 कन्याओ को कन्या भोज कराकर दुर्गा स्वरूप कन्याओ को उपहार भेंट कर चरण छू कर प्रणाम किया गया।
कवर्धा शहर मे जनसेवा भाव से आयोजित सभी वर्ग के लोगो को 30 रूपये मे भरपेट सात्विक भोजन कराने का कार्य विगत 6माह से चल रहा है। जिसमे 6 माह मे 48000 हजार लोगो ने प्रसाद ग्रहण कराया गया है।

राम रसोई द्वारा भरपेट भोजन कि चर्चा शहर मे एक सराहनीय कार्य के रूप किया जा रहा है। जिसमे प्रतिदिन 300 से 400 लोगो को प्रसाद स्वरूप भरपेट भोजन कराया जाता है।

राम रसोई के कन्या भोजन के कार्य मे रामरसोई के सभी सदस्यों के द्वारा निस्वार्थ भाव से सेवा प्रदान किया गया है। जिसके सेवा भाव मे अपना सहयोग प्रदान करने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चन्द्रवशी के द्वारा कन्याओ को कन्या भोजन कराया गया तथा उपहार प्रदान किया गया।
चंद्र प्रकाश चन्द्रवंशी के द्वारा राम रसोई मे सेवा प्रदान करने वाले सभी को उनके कार्य के लिए उनके कार्य को शहर के लिए एक उपलब्धि पूर्ण कार्य कहा और उनके द्वारा जो सहयोग होगा वह उन्हें पूर्ण करने कि बात कहीं गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *