जिला पंचायत अध्यक्ष इश्वरी साहू न किया बैंक निरीक्षण,किसानों के लिए स्वच्छ जल और अतिरिक्त काउंटर के निर्देश

कवर्धा,,,जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू ने आज जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा, कवर्धा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों की सुविधाओं का जायजा लेते हुए शाखा प्रबंधक को पीने के स्वच्छ जल की शीघ्र व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
साहू ने केसीसी ऋण वितरण प्रक्रिया में तेजी लाने और लंबित भुगतानों के शीघ्र समाधान पर जोर दिया। किसानों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उन्होंने राजनांदगांव स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक जिला कार्यालय के सीईओ से फोन पर चर्चा कर शाखा में एक अतिरिक्त काउंटर स्थापित करने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान साहू ने कहा, “किसानों की सेवा ही हमारी प्राथमिकता है। बैंकिंग सुविधाएं सरल, सुलभ और सम्मानजनक होनी चाहिए, तभी विकास सार्थक होगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *