बीएसपी की जमीन से कटवा दिए दर्जनों हरे भरे पेड़



दल्ली राजहरा। नगर में भिलाई स्टील प्लांट की जमीन पर लगे फलदार वृक्षों को काट कर जमीन हथियाने का मामला सामने आया है मिली जानकारी के अनुसार न्यू आशा टॉकीज की विवादास्पद जमीन पर कुछ लोगों ने नगर पालिका के एक बुद्धिमान कर्मचारी के माध्यम से पिछले कई वर्षों का एकमुश्त टैक्स जमा करवा कर उस जमीन पर काबिज होने का दावा किया गया, किंतु मामला उजागर होते ही शहर के कुछ लोगों द्वारा बीएसपी की लीज की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने लाया गया। उक्त काबिज व्यापारी द्वारा लगातार अपने परिवार और रौब का उपयोग कर मामले को रफा दफा कराने का प्रयास किया जा रहा। इसमें पालिका के पूर्व और मुख्य रूप से वर्तमान सीएमओ भी शामिल हैं।
लीज की यह जमीन वर्तमान में करोड़ों की है उस पर नगर पालिका के बुद्धिमान कर्मचारी के साथ मिलकर उसे अपने हक में लाने हेतु लगातार प्रयास जारी है, उसी के तारतम्य में आज उन्होंने हजारों वर्गफीट जमीन में लगे सालों पुराने फलदार पेड़ों को कटवा डाला। आश्चर्य इस बात पर है कि उक्त वृक्षों को मरघट में दान देने की योजना के साथ श्मशान घाट के वाहन का उपयोग भी किया गया, लेकिन शिकायत मिलते ही वन विभाग ने तुरंत कार्रवाई कर कुछ लकड़ियों समेत वाहन को जप्त कर लिया है। मौके पर उपस्थित कुछ व्यापारियों और समाज सेवा से जुड़े लोगों ने कहा कि अपने निहित स्वार्थ की पूर्ति हेतु उक्त व्यक्ति ने श्मशान घाट का सहारा लेकर विवादित जगह पर कब्जा करने हरे भरे फलदार पेड़ों की बलि चढ़ा दी, जो घोर निंदनीय अपराध है। फिलहाल वन विभाग ने इन वन हत्यारों पर क्या कार्यवाही की है उसका पता तो नहीं चला है किंतु शहर के सभी लोगों ने उक्त घटना को अंजाम देने वाले उन वन अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *