चपका के स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने मुहिम

जगदलपुर। मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत हायर सेकंडरी स्कूल एवं मिडिल स्कूल चपका में सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर सहायक जिला परियोजना अधिकारी जयंती कश्यप, सहायक परियोजना समन्वयक राकेश कुमार खापर्डे तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने शालाओं की शैक्षणिक एवं भौतिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। विद्यार्थियों से संवाद कर अधिकारियों ने सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान एवं पठन कौशल से संबंधित प्रश्न पूछे और अध्ययन के प्रति प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के पश्चात सभी अधिकारी बच्चों के साथ न्योता भोज में शामिल हुए और सभी ने आत्मीय वातावरण में भोजन किया। मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत संकुल खड़का कुंडगुड़ा क्षेत्र की शालाओं में भी सामाजिक अंकेक्षण संपन्न हुआ। नोडल अधिकारियों की टीम ने विभिन्न शालाओं में पहुंचकर बच्चों से सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान एवं पठन कौशल से संबंधित प्रश्न पूछे।संकुल खड़का के अंतर्गत प्राथमिक शाला मधोता माटापारा, रोतमापारा, टिकापारा, गागरापारा, मुंडकटियापारा, माध्यमिक शाला मुंडकटियापारा और हाई स्कूल मधोता में अंकेक्षण हुआ। वहीं संकुल कुंडगुड़ा के अंतर्गत प्राथमिक शाला खैरगुड़ा, खड़का, कुंडगुड़ा, कन्या आश्रम मधोता, भालूगुड़ा तथा माध्यमिक शाला मधोता और भालूगुड़ा में अंकेक्षण किया गया। नोडल अधिकारियों में प्राथमिक शाला खैरगुड़ा के लिए रेखा मरकाम, भालुगुड़ा के लिए रामनिवास देहारी, मंगलुराम माध्यमिक शाला मधोता के लिए लोकेश्वर यदु, प्राथमिक शाला खड़का के लिए इंदुमती, प्राथमिक शाला माटापारा के लिए मीना भद्रे और मिडिल स्कूल मुंडकटिया के लिए राजु बघेल नोडल अधिकारी बनाए गए थे। अंकेक्षण कार्य सरपंच उपसरपंच व जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में हुआ। कई शालाओं में मध्यान्ह भोजन के अंतर्गत न्यौता भोजन का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शिक्षण स्तर का आकलन
अधिकारियों द्वारा बच्चों के शैक्षणिक स्तर का आकलन किया गया, जो संतोषजनक पाया गया। नोडल अधिकारियों ने बच्चों की उत्तर देने की क्षमता की सराहना की, वहीं कुछ शालाओं में शिक्षकों को शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों की सीखने की गति में सुधार लाने हेतु सुझाव दिए गए। संकुल प्राचार्य श्यामलाल नेताम एवं संकुल समन्वयक कृष्णा सिंह ठाकुर द्वारा सभी शालाओं का सतत अवलोकन कर विस्तृत जानकारी एकत्र की गई और इसे कार्यालय को प्रेषित किया गया। इस अवसर पर संकुल प्राचार्य श्यामलाल नेताम, संकुल समन्वयक कृष्णा सिंह ठाकुर, ग्राम पंचायत कुंडगुड़ा मधोता-2 सरपंच ईस्पर मंडावी, उप सरपंच सामबती ठाकुर, जनपद सदस्य समली कश्यप, राजपाल सिंह ठाकुर, ग्राम पटेल उर्धश्वर ठाकुर, मनोज कुमार ठाकुर, सोनसाय ठाकुर, बलदेव ठाकुर, केशव ठाकुर, उपेंद्र केदार, देवा कश्यप, चेतन ठाकुर, बिटलू बघेल, भूमिता ठाकुर, यशोदा ठाकुर, निकिता ठाकुर, बालमती ठाकुर, प्रधान अध्यापक छन्नू राम मंडावी सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *