शिक्षा में बदलाव की ओर एक कदम, ग्राम पंचायत छोटे देवड़ा में बड़ी पहल



बकावंड। बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत छोटे देवड़ा के सरपंच संतोष कुमार कश्यप अपने पंचायत क्षेत्र में शिक्षा के मामले को लेकर शानदार पहल कर रहे हैं। इसी कड़ी में सरपंच श्री कश्यप बस्तर ट्राइबल इनिसिएटिव, बस्तर द इंस्टीट्यूट (बीटीआई) के संस्थापक प्रोफेसर चंद्रशेखर पाणिग्रही से सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत छोटे देवड़ा एवं पूरे बकावंड ब्लॉक में शिक्षा को बेहतर और सुलभ बनाना था।
मुलाकात के दौरान प्रोफेसर पाणिग्रही ने सरपंच संतोष कुमार कश्यप को बताया कि कैसे आदिवासी क्षेत्रों में बच्चों को उनकी अपनी भाषा और संस्कृति से जोड़कर शिक्षा दी जाए तो ड्रॉप आउट दर शून्य हो सकती है। उन्होंने बीटीआई मॉडल के बारे में विस्तार से जानकारी दी।सरपंच संतोष कुमार कश्यप ने उन्हें बताया कि पंचायत में फ्री कोचिंग क्लास शुरू की गई है। इस पर प्रोफेसर पाणिग्रही ने प्रसन्नता व्यक्त की और सहयोग का आश्वासन दिया। सरपंच ने कहा- “प्रोफेसर पाणिग्रही से मिलकर बहुत कुछ सीखने को मिला। उन्होंने बताया कि शिक्षा का अर्थ सिर्फ किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों को हुनरमंद बनाना भी है। हम उनकी जानकारी को अपने गांव के बच्चों तक पहुंचाएंगे और बकावंड ब्लॉक को शिक्षा में मॉडल ब्लॉक बनाएंगे। यह मुलाकात बकावंड ब्लॉक के शैक्षिक भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगी। प्रो. पाणिग्रही ने आदिवासी अंचल में शिक्षा के नए मॉडल और बच्चों को स्कूल से जोड़ने के उपायों पर जानकारी दी। सरपंच ने कहा कि इस जानकारी का उपयोग वे अपने पंचायत के बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने में करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *