छत्तीसगढ़ में ओबीसी समाज ने उठाई 27% आरक्षण और पृथक जनगणना की मांग
बीजापुर – सर्व पिछड़ा वर्ग समाज बीजापुर जिला के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समाज की विभिन्न न्यायसंगत मांगों के निराकरण को लेकर बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी को 3 सूत्रीय मांग का ज्ञापन सौंपा है। समाज ने 27 प्रतिशत आरक्षण, पृथक जातिगत जनगणना तथा संवैधानिक एवं प्रशासनिक संरक्षण सहित तीन प्रमुख मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।समाज की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ में अन्य पिछड़ा वर्ग की आबादी 52 प्रतिशत से अधिक होने के बावजूद समाज को अपेक्षित संवैधानिक अधिकार और उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पिछड़ा वर्ग का प्रतिनिधित्व प्रभावित होने तथा आगामी राष्ट्रीय जनगणना में स्पष्ट प्रावधान नहीं होने को लेकर समाज ने चिंता जताई है।बस्तर में मूल निवासियों के अधिकारों की सुरक्षा ज्ञापन में पांचवीं अनुसूची के तहत मूलनिवासी समुदायों को सुविधाएं उपलब्ध कराने, बस्तर संभाग में लंबे समय से निवास कर रहे अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों के अधिकारों की रक्षा करने तथा उनकी संस्कृति, परंपरा, जमीन और संसाधनों के संरक्षण की मांग की गई है। समाज ने यह भी मांग रखी है कि पेसा कानून में शामिल जातियों की श्रेणी में अन्य पिछड़ा वर्ग समुदाय को भी शामिल किया जाने की बात कही।जिला अध्यक्ष बीजापुर रामलाल यादव ने कहा सर्व पिछड़ा वर्ग समाज ने विधायक विक्रम मंडावी से आग्रह किया है कि समाज की इन महत्वपूर्ण मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए संबंधित मंच पर प्रभावी पहल की जाए, ताकि पिछड़ा वर्ग को उसका उचित अधिकार और प्रतिनिधित्व मिल सके।वही सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के मीडिया प्रभारी के. संतोष कुमार ने कहा कि समाज की मांगें सामाजिक न्याय, समान अवसर और उचित प्रतिनिधित्व से जुड़ी हैं। ओबीसी समाज को उसकी आबादी के अनुपात में उचित प्रतिनिधित्व, आरक्षण और संवैधानिक अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार कर न्यायसंगत समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाने का आग्रह किया।ज्ञापन के दौरान तेलंगा समाज के अध्यक्ष अधिनारायण पुजारी , उपाध्यक्ष दिनेश पुजारी , भैरमगढ़ ब्लॉक से पिछड़ा वर्ग के संरक्षक नकुल सिंह ठाकुर, धनुर्जय यादव, जगदेव यादव, रामकुमार भोगाम, एकन ठाकुर, दयालु यादव सुनील कुमार, संतुराम नाग, फिरतु राम यादव, भोपाल पटनम से सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के संरक्षक ए सुधाकर , नीलम गणपत बीजापुर से जितेंद्र कोंड्रा, शीनू कटला साथ सामाजिक कार्यकता शामिल थे।
