अफ़वाह और झूठे नैरेटिव फैलाकर राजनीति करना कांग्रेस की आदत : महापौर संजय पांडे

जगदलपुर।महापौर संजय पांडे ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी अब झूठे और भ्रामक नैरेटिव फैलाकर जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ज्योति नर्सरी से करकापाल व बोधघाट थाना तक 4.50 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य को लेकर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे आरोप पूरी तरह तथ्यहीन और राजनीति से प्रेरित हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सड़क निर्माण कार्य भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव की पहल पर किया गया है, जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिली है। “यह परियोजना जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग के अनुरूप स्वीकृत की गई थी और अब इसका लाभ सीधे जनता को मिल रहा है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने बताया कि “विकास कार्यों से बौखलाकर कांग्रेस अब निराधार आरोपों का सहारा ले रही है। अपने शासनकाल में उन्होंने प्रदेश की जनता को सिर्फ भ्रष्टाचार और अव्यवस्था दी। जनता जानती है कि उनके कई नेता और पूर्व मंत्री भ्रष्टाचार के मामलों में जेल में हैं।”

श्री पांडे ने भाजपा सरकार और प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव के नेतृत्व में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में चौमुखी विकास कार्य लगातार जारी होने और जनता की प्राथमिक आवश्यकताओं से जुड़े कई कार्य पूरे होने के साथ कई नई परियोजनाओं के शीघ्र प्रारंभ होने की बात कही।

उन्होंने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना भाजपा का प्रमुख दायित्व है। कांग्रेस की अफवाहों से विकास की गति रुकने वाली नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *