लोकतंत्र की रक्षा और संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है कांग्रेस: शंकर राव
नगरनार। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर नगरनार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा नगरनार ब्लॉक प्रभारी शंकर राव की अध्यक्षता और ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सेठिया के नेतृत्व में माड़पाल मंडल की ग्राम पंचायत सिवनागुड़ा में नगरनार ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
नगरनार ब्लॉक प्रभारी शंकर राव ने हस्ताक्षर अभियान के दौरान कहा कि भाजपा ने वोट चुराकर ही राज्य और केंद्र में सरकारें बनाई है। लोकतंत्र, शिक्षा और नौकरियों की वोट चोरी इस सरकार ने की है। आप सभी कार्यकर्ता दिए गए निर्देश के अनुसार अपने स्तर पर इस अभियान को सफल बनाने हेतु पुरजोर ढंग से कार्य करें। श्री राव ने कहा कि आज देशभर में दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और गरीबों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। उनकी आवाज को कमजोर किया जा रहा है और समाज में उनकी हिस्सेदारी छीनी जा रही है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प दोहराया गया है। भाजपा की केंद्र शासित सरकार ने वोटों की चोरी के दम पर ही सत्ता हासिल की है। इसके कई मामले सामने आ चुके हैं। कांग्रेस पार्टी की तरफ से लोगों को वोट चोरी के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी उठाई गई है। इस मुद्दे को देश प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में चलाया जा रहा है वोट चोरी, बिजली बिल चोरी में लगी सरकार से प्रदेश की जनता अब तंग आ चुकी है और जनता इस वोट चोरी करने वाली सरकार की असलियत समझ चुकी है, 2029 के चुनाव में इसका जवाब जरूर देगी। इस दौरान बलराम कोकडू मंडल अध्यक्ष, सुकलधर सेक्टर अध्यक्ष, रामचंद्र, जयमन, बदरू नाग बूथ अध्यक्ष, इमानुएल, मगरू कमलोचन, मुकुंद, जितेंद्र मसीह दास, राम,सोहन लाल मोहनलाल, जीवन दास, राजेंद्र, वीरेंद्र दास, गीता, ज्ञानलता, तुलसी, गीता नाग, मुस्कान, बसंती, कमलाबती, सलबती, किरोमनी नाग, नीलकुमारी, लिनमनी आदि मौजूद रहे।
