शताब्दी वर्ष पर होंगे भव्य कार्यक्रम

जगदलपुर। शुक्रवार की शाम शहर के जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देशीय विद्यालय (बस्तर हाई स्कूल) के शताब्दी वर्ष पर 17 नवंबर में आयोजित कार्यक्रम को लेकर प्रबंधन समिति के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने जरूरी बैठक ली। शताब्दी वर्ष पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारी पर विस्तार से चर्चा कर सभी की जवाबदारी एवं रूपरेखा तैयार की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल, शाला प्रबंधन समिति के राकेश तिवारी, अखिलेश शुक्ला, प्राचार्य रामकुमार, एवं विधालय के शिक्षक उपस्थित थे। प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने शताब्दी वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा कर सभी की जवाबदारी तय की। साथ ही शताब्दी समारोह में आयोजित कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा तैयार कर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक और भव्य रूप से सभी के सहयोग से सफल आयोजन करने संबंधित चर्चा की गई। बैठक में शामिल सभी लोगों ने कार्यक्रम की भव्य तैयारी पर अपने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *