वंदे मातरम् के 150वें स्मरणीय उत्सव पर दंतेवाड़ा में सामूहिक राष्ट्रीय गीत गायन एवं यूनिटी मार्च का आयोजन

दंतेवाड़ा। वंदे मातरम् राष्ट्रीय गीत के 150वें स्मरणीय उत्सव के अवसर पर मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इसी क्रम में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर जिले के कारली, जावंगा, लाईवलीहुड कॉलेज और मेंडका डोबरा मैदान सहित विभिन्न स्थानों पर यूनिटी मार्च का आयोजन हुआ।

बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पदयात्रा ने पूरे क्षेत्र में देशभक्ति और एकता का संदेश फैलाया। इस दौरान बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि वंदे मातरम् केवल गीत नहीं,बल्कि भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है। सांसद कश्यप ने सरदार पटेल के अद्वितीय नेतृत्व, दृढ़ संकल्प एवं भारत की अखंडता के लिए किए गए ऐतिहासिक योगदान का उल्लेख कर सरदार पटेल को नमन किया l देश की एकता, स्वावलंबन और सामाजिक समरसता के महत्व पर भी अपने विचार रखा l

ग्राम कारली में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में पौधरोपण कर सांसद महेश कश्यप ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा स्वच्छता अभियान के तहत ग्रामवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जी. वेंकट,विधायक चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुडामी, भाजपा जिला अध्यक्ष सन्तोष गुप्ता, रामू नेताम, कुणाल ठाकुर सहित कार्यकर्ता एवं आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *