शुक्रवार को भाजपा गीदम मंडल की गुटोली शक्तिकेंद्र के गुमलनार बैठक में संगठन और जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा

गीदम/दंतेवाड़ा। शुक्रवार 27 नवंबर को भाजपा गीदम मंडल के गुटोली शक्तिकेंद्र के ग्राम गुमलनार में शुक्रवार को मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रीय विधायक चैतराम अटामी और दंतेवाड़ा जिला उपाध्यक्ष एवं गीदम मंडल प्रभारी मुकेश शर्मा सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विधायक अटामी ने कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को मिलने वाली 6,000 रुपये वार्षिक सहायता और प्रदेश सरकार की कृषक आदान सहायता राशि सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

मुकेश शर्मा ने बूथ से जिला स्तर तक नियमित बैठकें आयोजित करने और बूथों पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गांव और बूथ स्तर की समस्याओं को संगठन के माध्यम से सामने लाकर उनके समाधान का प्रयास किया जाना चाहिए।

बैठक में शक्तिकेंद्र प्रभारी शैलेश अटामी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ममता मंडावी शक्तिकेन्द्र संयोजक मसराम अलामी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं बारसूर मंडल अध्यक्ष बैसू राम मंडावी कुमनार बूथ अध्यक्ष सोनूराम अटामी, वरिष्ठ कार्यकर्ता बुधराम वेट्टी और बुगुर सिंह वेट्टी, नीलगोडा बूथ सचिव गुड्डीराम, कमल सिंह राणा, मंडल मंत्री मालती इस्ताम, रूपधर बेट्टी सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *