स्वप्निल सिन्हा बने छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता, शीर्ष नेतृत्व को जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस में नई ऊर्जा और जोश का संचार करते हुए संगठन ने स्वप्निल सिन्हा को प्रदेश प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया है। इस जिम्मेदारी मिलने के बाद स्वप्निल सिन्हा ने कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रदेश प्रभारी महामंत्री गुलज़ेब अहमद, तथा वरिष्ठ युवा नेता एजाज़ ख़ान (गोल्डी) का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

स्वप्निल सिन्हा ने कहा कि संगठन ने जो भरोसा उन पर जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वे युवाओं की आवाज को सशक्त रूप से उठाने और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पूरी जिम्मेदारी के साथ करेंगे।

प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर कांग्रेसजनों और शुभचिंतकों ने स्वप्निल सिन्हा को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। युवा कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके नेतृत्व से संगठन को नई दिशा और गति मिलेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *