विधायक इंद्र कुमार साहू ने किया 1 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन
अभनपुर। क्षेत्रीय विधायक इंद्र कुमार साहू ने ग्राम पंचायत केंद्री में विधायक निधि की राशि से एक करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन एवं 66 लाख की लागत से पूर्ण हो चुके कार्यो का लोकार्पण कर किया। इस दौरान विधायक श्री साहू ने गांव में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव सहयोग देने का वादा किया। संविधान दिवस संदर्भ में चर्चा करते हुए विधायक इंद्र कुमार साहू ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद एवं नमन किया। कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष खेलूराम साहू, सरपंच नेतराम साहू एवं उप सरपंच सहित ग्राम पंचायत के सभी पंच आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मितानिन एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। मितानिनों का सम्मान साड़ी एवं श्रीफल देकर किया।
