जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल के दिवाली मिलन में बिखरा उल्लास



रायपुर। जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल द्वारा वृंदावन हॉल में संयुक्त कार्यकारिणी बैठक एवं दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वामा परिवार की लगभग 50 सदस्याएं उपस्थित रहीं और सभी ने दीपावली की खुशियां उत्साह एवं उमंग के साथ साझा कीं।
कार्यक्रम में पारंपरिक परिधानों की थीम रखी गई। बेस्ट ड्रेसअप प्रतियोगिता के अंतर्गत आकर्षक रैंप शो आयोजित किया गया, जिसमें सदस्यों ने अपनी सुंदर पारंपरिक वेशभूषा का प्रदर्शन किया। बेस्ट ड्रेसअप में प्रथम स्थान रूपा सिंह एवं द्वितीय स्थान हर्षल छाजेड़ , पिंकी सोनकर एवं रुपाली धारा ने प्राप्त किया। वहीं, दीपावली के अवसर पर सदस्यों द्वारा अपने-अपने घरों में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा भी की गई। इसमें हर्षल छाजेड़ एवं पूजा चंडालिया विजेता रहीं। कार्यक्रम में हौजी सहित विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का सभी ने भरपूर आनंद लिया। इसके पश्चात संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों एवं आगामी गतिविधियों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में चेयरमैन पीपीपी जेएफआर राजेश अग्रवाल, फाउंडर प्रेसीडेंट जेसीआई सीनेटर लीना वाढेर, प्रेसीडेंट जेसी डॉ. धृति वैभव शर्मा, आईपीपी जेसी आस्था बाफना, सचिव जेसी प्रीति अग्रवाल, आगामी चैप्टर इंचार्ज एचजीएफ दीया मूलचंदानी, इलेक्ट प्रेसीडेंट जेसी गुंजन गोलछा एवं इलेक्ट सचिव जेसी श्रावणी मुकादम उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की रुपरेखा भाविका रोहरा ने बनाई। यह आयोजन आपसी प्रेम, सौहार्द एवं एकजुटता का सुंदर उदाहरण बना और सभी के लिए यादगार रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *