SIR और वन्देमातरम की 150 वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किया गया बैठक का आयोजन

राजदीप शर्मा
छोटेकापसी। कापसी भाजपा मंडल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष अजय बाछाड़ के अध्यक्षता में SIR और वंदेमातरम की 150 वर्षगांठ के उपलक्ष्य में बैठक रखा गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अंतागढ़ विधानसभा के (BLA -1) पूर्व भाजपा मंडल पखांजूर श्यामल मंडल उपस्थित रहे,उन्होंने अपने संबोधन में पूरा SIR के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी,साथ ही वंदेमातरम की 150 वर्षगांठ पर चर्चा की,कार्यक्रम के दौरान नव निर्मित भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपंकर दत्ता ने भी संपूर्ण मंडल के कार्यकर्ता को SIR एवं पार्टी संबंधित अनेकों विषयो पर प्रकाश डाला। मंडल अध्यक्ष अजय बाछाड ने संबंधित क्षेत्र के कार्यकर्ता को BLO से संपर्क कर जानकारी लेकर अपने पूरे दस्तावेज को फार्म में समिट कर जमा करने की बात कही। इस कार्यक्रम मे मंडल अध्यक्ष अजय बाछाड़ ,जिला उपाध्यक्ष दीपंकर दत्ता ,मंडल उपाध्यक्ष तुषार सरदार, मंडल महामंत्री विमल साहा,अमित दास,स्वरूप चक्रवाती,,उत्तम मंडल,आकाश सरकार,नताशा तालुकदार सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *