साहब के अप डाउन में विकास का ग्राफ डाउन



भानुप्रतापपुर। शासन के निर्देशों के अनुसार अधिकारियों को अपने निर्धारित मुख्यालय में निवास कर विभागीय कार्यों का नियमित संचालन और विकास कार्यों की निगरानी सुनिश्चित करनी है। लेकिन भानुप्रतापपुर में लोक निर्माण विभाग में पदस्थ अनुविभागीय अधिकारी अपने निर्धारित मुख्यालय में निवास करने के बजाय करीब 50 किलोमीटर दूर कांकेर से प्रतिदिन अप-डाउन कर रहे हैं। यदि यह जानकारी सही है, तो शासन के निर्देशों के पालन और विभागीय कार्यप्रणाली की समीक्षा आवश्यक हो जाती है।
भानुप्रतापपुर क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के माध्यम से मुख्य सड़कों सहित कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य संचालित हैं। इसके अलावा आने वाले समय में नए निर्माण कार्यों के टेंडर भी प्रस्तावित हैं। ऐसे में संबंधित अधिकारी की नियमित उपलब्धता और निर्माण कार्यों की सतत निगरानी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। स्थानीय स्तर पर आशंका जताई जा रही है कि अधिकारी की मुख्यालय में नियमित उपस्थिति नहीं होने से
निर्माण कार्यों की निगरानी प्रभावित हो सकती है
समय-समय पर तकनीकी निरीक्षण नहीं होने की स्थिति में निर्माण की गुणवत्ता, ठेकेदारों की कार्यप्रणाली और निर्धारित समय-सीमा में काम पूरा कराने को लेकर समस्याएं सामने आ सकती हैं। हालांकि, इन आशंकाओं की पुष्टि विभागीय जांच के बाद ही हो सकेगी। अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग भानुप्रतापपुर
विभागीय जांच की मांग उठ रही है। अब सवाल यह है कि क्या विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एसडीओ के मुख्यालय में निवास और नियमित उपस्थिति की जांच करेंगे? क्या क्षेत्र में संचालित निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा की जाएगी? क्षेत्रवासियों की अपेक्षा है कि शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करते हुए सभी विकास कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरे कराए जाएं। मुख्यालय में अधिकारी की नियमित उपलब्धता नहीं होने से आम नागरिकों, ठेकेदारों और निर्माण कार्यों से जुड़े लोगों को तकनीकी स्वीकृति, स्थल निरीक्षण
तथा विभागीय समस्याओं के निराकरण में परेशानी होने की आशंका है। विकास कार्यों को समय पर पूरा कराने के लिए अधिकारी की सक्रिय भूमिका जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *