नकटी न्याय पदयात्रा में शामिल हुईं विधायक सावित्री मनोज मंडावी, पीड़ित परिवारों के सम्मान, अधिकार और न्याय की लड़ाई को दिया समर्थन

भानुप्रतापपुर। आज भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी नकटी गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों के सम्मान, अधिकार एवं न्याय की मांग को लेकर आयोजित “नकटी न्याय पदयात्रा” में सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा सुनी तथा न्याय की इस लड़ाई में हर स्तर पर साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। उन्होंने ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक नागरिक को सम्मानपूर्वक जीवन जीने और न्याय पाने का संवैधानिक अधिकार है। पीड़ित परिवारों को शीघ्र न्याय दिलाना शासन एवं प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि न्याय में विलंब, पीड़ितों के साथ अन्याय के समान है, इसलिए दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।उन्होंने बताया कि नकटी न्याय पदयात्रा नकटी गांव से प्रारंभ होकर राजभवन तक जाएगी, जहां प्रतिनिधिमंडल द्वारा महामहिम राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंपकर पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग की जाएगी। यह पदयात्रा केवल एक आंदोलन नहीं, बल्कि न्याय, संवेदना और संविधान में आस्था का प्रतीक है। जब तक पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक उनकी आवाज निरंतर उठाई जाती रहेगी। इस दौरान प्रमुख रूप से राज्यसभा सांसद फुलोदेवी नेताम,छत्तीसगढ़ शासन में पूर्व मंत्री एवं विधायक डौंडीलोहारा अनिला भेड़िया, सिहावा विधायक अंबिका मरकाम,बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राणलहरे, सरायपाली विधायक चातुरीनंद, धमतरी विधायक ओंकार सिंह साहू ,लैलुंगा विधायक विद्यावती सिदार, पूर्व विधायक धरसीवां अनिता शर्मा, पूर्व महापौर रायपुर प्रमोद दुबे सहित इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी पदयात्रा में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *