टलनार में सरपंच-सचिव की ऎसी तानाशाही!



बकावंड। विकासखंड बकावंड में एक सरपंच और सचिव की तानाशाही का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पंचायती राज व्यवस्था और साय सरकार के सुशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरपंच और सचिव ने एक निर्वाचित पंच को ग्राम पंचायत की बिरादरी से महज इसलिए बाहर कर दिया है क्योंकि उक्त पंच ग्राम पंचायत की बैठकों में ज्यादा मुखर रहते हैं और हर कार्य का हिसाब मांगते हैं।


मामला बकावंड विकासखंड की ग्राम पंचायत टलनार का है। इस पंचायत में पंचायत पदाधिकारियों की नाम तालिका बनवाई गई है। तालिका में 17 पंचायत पदाधिकारियों के नाम हैं, मगर एक पंच का नाम नहीं लिखवाया गया है। सुशासन तिहार के बीच सरपंच और सचिव की तानाशाही से पंच के आत्म सम्मान पर ठेस पहुंची है। उक्त पंच ने जब तालिका में नाम न लिखवाने का कारण पूछा तो सरपंच का जवाब बड़ा ही चौंकाने वाला आया। सरपंच ने पंच से कहा- तुम सवाल बहुत करते हो, सभी लेन देन पर जवाब मांगते हो अतः ऐसे लोग का नाम नहीं रहेगा, जो मेरी मर्जी से चलेगा,उसका ही नाम यहां लिखा जाएगा। अब देखने वाली बात यह है कि ऐसे तानाशाह सरपंच और सचिव पर जिला पंचायत सीईओ और जनपद पंचायत सीईओ क्या एक्शन लेते हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *