नाली खोदाई के दौरान मिट्टी धंसने से तीन मजदूरों की मौत



दल्ली राजहरा बालोद जिले के दल्ली राजहरा स्थित डीएवी स्कूल के सामने मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार लंबे समय से चल रहे नाली खोदाई कार्य के दौरान अचानक गड्ढे की दीवार भरभराकर गिर गई, जिससे वहां काम कर रहे तीन मजदूर मिट्टी में दब गए। हादसे में तीनों मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला मजदूर भी शामिल है।
बताया जा रहा है कि नाली निर्माण के लिए जेसीबी मशीन से गहरी खोदाई की जा रही थी। इसी दौरान अचानक नाली की दीवार की मिट्टी धंसक गई और अंदर काम कर रहे मजदूर बाहर निकल नहीं पाए तीनो मजदूर मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई, जिसे पुलिस द्वारा दूर हटाया। रेस्क्यू टीम ने बड़ी मुश्किल से मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। मृत मजदूरों में एक महिला मजदूर भी शामिल है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है।

जीत गुहा नियोगी ने उठाई आवाज
इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय मजदूर संगठन जनमुक्ति मोर्चा ने पीड़ित परिवार की ओर से आवाज उठाई थी। आज एसडीएम सुरेश कुमार साहू मौके पर पहुंचे। उन्होंने मोर्चा के अध्यक्ष जीत गुहा और उनके साथियों को आश्वस्त किया कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और नौकरी हेतु बीएसपी प्रबंधन से बातचीत की जाएगी। साथ ही घटना की पूरी रिपोर्ट शासन स्तर पर भेज कर पीड़ित परिवार के साथ न्याय किया जाएगा। विदित हो कि जनमुक्ति मोर्चा हमेशा से पीड़ित शोषित मजदूरों, गरीबों और आदिवासियों के हक में आवाज बुलंद करता रहा है। इस दर्दनाक घटना में भी जीत गुहा नियोगी की पहल के बाद प्रशासन हरकत में आय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *