प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों की जनसेवा, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण की उपलब्धियों पर महिला मोर्चा ने किया रुद्राभिषेक एवं महामृत्युंजय जाप

कवर्धा,,,भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी जी के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी जी के मार्गदर्शन में तथा भाजपा महिला मोर्चा कबीरधाम जिला अध्यक्ष श्रीमती विजयलक्ष्मी तिवारी जी के कुशल नेतृत्व में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र की निरंतर प्रगति की कामना हेतु विशेष पूजा-अर्चना एवं महामृत्युंजय जाप का आयोजन किया गया।

आदर्श नगर स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, कवर्धा में आयोजित इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा, आस्था और राष्ट्रभावना के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर महामृत्युंजय मंत्र का सामूहिक जाप किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना करते हुए देश को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने वाले उनके नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती विजयलक्ष्मी तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रीय गौरव के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके नेतृत्व में भारत विश्व मंच पर एक सशक्त, निर्णायक और आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। आज देश का प्रत्येक नागरिक विकास और विश्वास की नई धारा से जुड़ा है।

श्रीमती तिवारी जी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सेवा, समर्पण और संकल्प की राजनीति को नई दिशा दी है। उनके नेतृत्व में गरीब कल्याण, महिला उत्थान, युवाओं के अवसर और राष्ट्रहित सर्वोच्च प्राथमिकता बने हैं। महिला मोर्चा की सभी बहनों ने उनके स्वस्थ, दीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए राष्ट्र निर्माण के इस अभियान को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती नीतू शर्मा, जिला महामंत्री श्रीमती गौरी साहू, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती शिवकुमारी यादव, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी जायसवाल श्रीमती प्रभा मानिकपुरी मंडल अध्यक्ष श्रीमती ज्योति केसरवानी जिला मंत्री श्रीमती सरोजिनी ठाकुर श्रीमती राधा साहू श्रीमती सुनीता चंद्रवंशी श्रीमती भारती सिंह श्रीमती मधु राजपूत श्रीमती सुशीला मानिकपुरी श्रीमती उमा ठाकुर श्रीमती गीता निर्मलकर श्रीमती गीता शर्मा श्रीमती बुधीयारिन निषाद श्रीमती रामकली धुर्वे श्रीमती रमैया साहू श्रीमती गंगा साहू श्रीमती चंद्रिका निर्मलकर श्रीमती चंपा साहू सहित महिला मोर्चा की अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बहनें उपस्थित रही हैं।

यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि राष्ट्र के विकास, सुशासन और जनकल्याण के प्रति भाजपा कार्यकर्ताओं की आस्था, प्रतिबद्धता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प का प्रतीक रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *