प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कबीरधाम द्वारा जिलेभर में हनुमान चालीसा पाठ
कवर्धा,,,भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कबीरधाम द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने तथा देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के गौरवपूर्ण अवसर पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरीहा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष उमंग पांडे के नेतृत्व में जिलेभर में हनुमान चालीसा पाठ, महाआरती एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में कवर्धा स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर सहित पंडरिया क्षेत्र में भी भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ एव रामायण पाठ किया गया तथा तत्पश्चात महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष उमंग पांडेय ने कहा कि इस पावन अवसर पर भगवान हनुमान जी एवं भगवान भोलेनाथ से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी नेतृत्व की कामना की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक कुशल प्रशासक, दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता एवं करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत हैं, जिन्होंने भारत को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई है। सभी ने उनके स्वस्थ, दीर्घ एवं सफल जीवन के लिए प्रार्थना करते हुए राष्ट्र की उन्नति, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक सियाराम साहू , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुमार भट्ट , भाजपा जिला महामंत्री नितेश अग्रवाल जी एवं विक्की अग्रवाल, कवर्धा शहर मंडल अध्यक्ष सतविंदर पाहुजा , नगर पालिका अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी तथा खेड़ापति हनुमान मंदिर के पुजारी चंद्रकिरण तिवारी के द्वारा पूजन कराया साथ ही कमलेश दुवेदी , भूपेंद्र सिंह , श्रीमती संतोषी जायसवाल , श्रीमती वेद कुमारी चौबे , श्रीमती छाया नामदेव , रिंकेश वैष्णव , श्रीमती ज्योति केशरवानी जी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अजय ठाकुर , योगेंद्र ठाकुर , राकेश साहू , विकास कुर्रे , विक्रम साहू , दीपक सोनी , कार्तिक सोनी , श्रीमती विद्या गंधर्व , श्रीमती मोनिका विश्वकर्मा , आयुष वर्मा , कृष्णा मिश्रा , शिवशंकर भल्लावी , दीपक सिन्हा , श्रीमती नम्रता मोदी , संदीप गुप्ता , प्रवीण ठाकुर , मोहन चंद्रवंशी साथ ही पंडरिया में आयोजित कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रवीश सिंह , भाजयुमो जिला महामंत्री अमित चंद्रवंशी, थानेश्वर जायसवाल, नवल किशोर पांडे , कल्याण सिंह , चंद्र कुमार सोनी, जनक चंद्राकर , वीरेंद्र शर्मा, विजय जायसवाल , मंडल महामंत्री ललित चंद्रवंशी , कार्यक्रम संयोजक एवं कुशल संचालनकर्ता पवन कुंभकार , हरीश जैन , नगर पालिका उपाध्यक्ष भाई सुमित तिवारी , हरि साहू , पूरन राजपूत , रवि चंद्रवंशी , संतोष साहू , अमन पाठक , सुनील साहू , रामफल यादव , महेश चंद्राकर , तुलसी धुर्वे , नरेंद्र निर्मलकर , जनक पात्रे , मुन्ना डाहीरे , श्रवण साहू , शिवचरित्र सिंह , शंकर साहू , विश्वनाथ चंद्राकर , शैलेंद्र साहू , त्रिफला साहू , शउपेंद्र चौबे , बाबा तिवारी , नरोत्तम साहू , रितेश सिंह , झाय कुमार चंद्रवंशी , शत्रुघ्न सिंह राज , बालमुकुंद धुरी , पार्षद श्रवण दाहिरे , अजय साहू , राजनीत चंद्रवंशी , आयुष केशरवानी , संतोष यादव एवं चंध्रु सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मातृशक्ति की भी सक्रिय सहभागिता रही। श्रीमती प्रभा देवांगन , श्रीमती मीनाक्षी सिंह , श्रीमती संगीता हलवाई , श्रीमती काजल ठाकुर सहित अनेक महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाया
कार्यक्रम का समापन महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने तथा राष्ट्रहित एवं जनसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया।
