श्री राम स्मृति उपवन के लिए न.पा. अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

कवर्धा,,,कवर्धा नगर के नागरिकों के व्यापक हित एवं स्वास्थ्य संरक्षण ,पर्यावरण संरक्षण के लिए पुराना कोर्ट के पास उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के अनुशंसा एवं प्रयास से 39 डिसमिल भूमि श्री राम स्मृति उपवन बनाने हेतु शासन द्वारा द्वारा स्वीकृत किया गया है , जिसका भूमि पूजन बुधवार 24 जून को नगर पालिका अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, जिला संयोजक गायत्री परिवार शत्रुहन वर्मा द्वारा किया गया l अपने उद्बोधन में नगर पालिका अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी ने गायत्री परिवार द्वारा समाजोत्थान के लिए चलाए जा रहे हैं रचनात्मक कार्यों के लिए भूरी भूरी प्रशंसा व्यक्त किए l इस अवसर पर अध्यक्ष मुख्य प्रबंधन समिति शालिक राम डड़सेना, मानसिंह साहू, गोपेश्वर वर्मा, ओंकार सिंह राजपूत, मंजू मित्तल आर.एस.कलिहारी, संजीव कुमार शर्मा, गायत्री सोनी, मीना डड़सेना, जयचंद वर्मा, समारू साहू, दिलेश्वर साहू, प्रतिभा श्रीवास्तव, वेद प्रकाश साहू, अनिल चंद्रवंशी, मंजू वर्मा, कनीराम वर्मा, सीनियर सिटीजन समिति के पंकज ठाकुर एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *