आपातकाल: भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय विषय पर जिला स्तरीय संगोष्ठी व मौन रैली आयोजित

कवर्धा,,,भारतीय जनता पार्टी जिला कबीरधाम द्वारा आपातकाल, भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय विषय पर आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 1975 के आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले मीसा बंदियों एवं उनके परिजनों का श्रीफल एवं शॉल भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में आपातकाल के दौरान प्रताड़ना झेल चुके वरिष्ठ मीसा बंदी श्री हरीश लुनिया ने अपने अनुभव साझा करते हुए उस दौर में नागरिक अधिकारों के हनन, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर लगाए गए प्रतिबंध तथा लोकतांत्रिक मूल्यों पर हुए प्रहार का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय था, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
संगोष्ठी के उपरांत लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लेते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने मौन रैली निकालकर आपातकाल का विरोध दर्ज कराया तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुमार भट्ट, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता जसविंदर बग्गा, कार्यक्रम संयोजक व किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर चंद्राकर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला महामंत्री नितेश अग्रवाल व मुकेश सिंह ठाकुर, प्रदेश संयोजक मछुआरा प्रकोष्ठ प्रदीप केवर्थ, जिला टोली सदस्य महेंद्र घृतलहरे एवं राजू श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्षगण, जिला पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के संयोजक तथा भारतीय जनता पार्टी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *