चीफ जस्टिस की मौजूदगी में हुआ लोक अदालतसीजी ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण का संदेश


जगदलपुर.
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें आपसी सुलहना में के द्वारा मामलों का निपटान किया गया इस दौरान हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिंह भी मौजूद रहे सीजी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते कोर्ट परिसर में पौधारोपण भी किया. लोक अदालत में धारा 138 परकाम्य लिखत अधिनियम, 1881 के प्रकरणों का निराकरण किया गया. इस दौरान पक्षकारों के मध्य सुलह द्वारा धारा 138 परकाम्य लिखत अधिनियम के समाधान हेतु कुल 06 खण्डपीठों का गठन कर उक्त खण्डपीठों में प्रकरणों के निराकरण हेतु सुलहकर्ता सदस्यों के रूप में पेनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई थी. विशेष लोक अदालत का उ‌द्घाटन न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय ने किया. उन्होंने वर्चुअल माध्यम से राज्य के सभी जिलों में इसकी शुरुआत की. इस दौरान जिला वस्त्र न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश गोविंद नारायण जांगड़े समेत अन्य न्यायाधीश मौजूद रहे. प्रवास के दौरान सीजी सिंह ने जिला न्यायालय परिसर का निरीक्षण कर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.
“विशेष लोक अदालत” में गठित 06 खण्डपीठों में कुल 333 प्रकरणों को रखा गया था, जिसमें पक्षकारों के मध्य आपसी सुलह समझौता से कुल 61 प्रकरणों का रूपये 1,47,27,730/- में राजीनामा के आधार पर उनका निराकरण आपसी सुलह समझौता के आधार पर किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *