पंडरिया दशहरा उत्सव में शामिल हुईं विधायक भावना बोहरा पंडरिया।

कवर्धा,,,,विधायक भावना बोहरा पीएमश्री स्वामी आत्मानंद स्कूल मैदान में आयोजित भव्य दशहरा उत्सव में शामिल हुईं। उन्होंने क्षेत्रवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सत्य, धर्म और मर्यादा की जीत का प्रतीक है। माँ महामाया दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गायिका श्वेता महिमा दास और गायक नवीन साहू ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विधायक ने क्षेत्र के विकास, बेटियों के लिए निःशुल्क बस सेवा, युवाओं के लिए कोचिंग, स्वास्थ्य सुविधाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में हजारों लोग, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *