बीजापुर पुनर्वास केंद्र में पुनर्वासित माओवादी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

बीजापुर – छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में स्थित पुनर्वास केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे एक पुनर्वासित माओवादी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुनर्वास केंद्र बीजापुर में 23 जुलाई 2026 से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नरसू बोड्डू उर्फ नैती 26 वर्ष, पिता लक्ष्मैया बोड्डू, निवासी ग्राम कमकानार, थाना गंगालूर, जिला बीजापुर ने बुधवार सुबह अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की सूचना मिलने पर थाना बीजापुर पुलिस और एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम द्वारा आवश्यक साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की गई। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।पुलिस ने थाना बीजापुर में मर्ग पंजीबद्ध कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।बीजापुर के पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार गुप्ता ने घटना की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *