दिल्ली जाकर किरण देव का हालचाल जाना मेयर संजय पांडे ने


जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव के ऑपरेशन के पश्चात उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने एवं कुशलक्षेम जानने के लिए महापौर संजय पांडेय और शुभचिंतकों ने दिल्ली पहुंचकर उनसे आत्मीय भेंट की। श्री पांडे ने किरण सिंह देव के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान जगदलपुर महापौर संजय पांडे, राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा, रोटरी क्लब अध्यक्ष मनोज थॉमस, समाजसेवी विवेक जैन उपस्थित रहे। मेयर संजय पांडे एवं अन्य शुभचिंतकों ने मां दंतेश्वरी से प्रार्थना की कि किरण सिंह देव को शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें एवं वे पूरी ऊर्जा के साथ पुनः जनसेवा के कार्यों में सक्रिय हों। महापौर संजय पांडे ने किरण सिंह देव के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की हार्दिक कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *