अमानत में खयानत का आरोपी पुलिस गिरफ्त मे


जगदलपुर। परपा पुलिस ने अमानत मे खयानत मामले मे आरोपी गजेन्द्र सेठिया उर्फ गोलू निवासी ग्राम केशलूर, रेल्वे पटरी के पास को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. आरोपी की निशानदेही पर गबन की गई मोटर सायकल बरामद की गई है.
बताया गया कि सूचनाकर्ता की मोटर सायकल टीव्हीएस राइडर आरोपी गजेन्द्र सेठिया उर्फ गोलू द्वारा अमानत में खयानत एवं वाहन को गबन करने के उद्देश्य से विश्वास में लेकर अपने कब्जे में लिया गया तथा वाहन वापस करने के बजाय उसे लेकर फरार हो गया।
07 सितम्बर को लगभग 10:30 बजे प्रार्थी ग्राम केशलूर चौक के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान आरोपी गजेन्द्र सेठिया उर्फ गोलू वहां पहुंचा और अपनी आवश्यकता का हवाला देते हुए प्रार्थी से उसकी मोटर सायकल कुछ समय के लिए देने का अनुरोध किया। आरोपी द्वारा वाहन वापस करने की बात कहे जाने पर प्रार्थी ने उस पर विश्वास करते हुए अपनी मोटर सायकल टीव्हीएस राइडर उसे सौंप दी। आरोपी मोटर सायकल लेने के बाद उसे वापस करने के बजाय गबन करने एवं अमानत में खयानत करने के उद्देश्य फरार हो गया। काफी समय बीत जाने के बाद भी आरोपी वाहन लेकर वापस नहीं आया। प्रार्थी द्वारा आरोपी से संपर्क कर मोटर सायकल वापस प्राप्त करने का प्रयास किया गया, किन्तु आरोपी द्वारा वाहन वापस नहीं किया गया। मामले मे अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
थाना प्रभारी थाना परपा निरीक्षक भोलासिंह राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी एवं गबन की गई मोटर सायकल की बरामदगी हेतु लगातार पतासाजी की जा रही थी।
पुलिस ने आरोपी के ठिकाने पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया गया. उसके कब्जे से टीव्हीएस राइडर मोटर सायकल जप्त किया गया। आरोपित को रिमांड पर जेल भेजा गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *