सिर्फ अभियान नहीं, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का संकल्प है सेवा संकल्प: किरण देव



जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी नानगुर मंडल द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जाने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानगुर मंडल कार्यसमिति की बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। श्री देव ने अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए एवं ऊर्जा प्रदान की। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का संकल्प है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर सेवा और सुशासन की मजबूत कड़ी बने।
कार्यशाला के मुख्य वक्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मंडल के हर घर तक पहुंचकर योजनाओं की जानकारी दें और पात्र हितग्राहियों को उनका लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। श्री मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से सेवा, समर्पण और जनसंपर्क की भावना के साथ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं, बल्कि जनसेवा को अपना संकल्प मानकर समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ खड़ा है। इस अवसर पर मंडल प्रभारी सुब्रतो विश्वास, मंडल अध्यक्ष हरिराम मंडावी, सतीश सेठिया, धरमू मंडावी, चंद्रकांत सेठिया, नीलांबर सेठिया, भाजपा जिला किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष प्रकाश रावल सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

__

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *