कोडेनार पुलिस ने पकड़ी 5 लाख की शराब



जगदलपुर। बस्तर जिले की कोड़ेनार थाना पुलिस ने शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ी गई शराब मध्यप्रदेश से लाई गई थी। 75 पेटियों में भरी बोतलों में कुल 675 लीटर शराब बरामद की गई है। इस शराब कीमत 5 लाख 6 हजार 250 रूपए आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन मे बस्तर पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है इसी कड़ी में थाना कोडेनार पुलिस द्वारा बिकी हेतु मध्यप्रदेश से लाई गई शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 675 लीटर शराब बरामद की गई। शराब की अनुमानित कीमत 5लाख 6 हजार 250 रूपए है। मामले में मावलीभाठा जहाज भाठा पारा निवासी 45 वर्षीय दुलगो कवासी पिता स्व. बोंजा कवासी निवासी को पकड़ा गया है। वह मध्यप्रदेश की अंग्रेजी शराब को दशहरा मेला बाजार में बिक्री करने अपने घर अंदर डंप करके रखा था। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन में एसडीओपी केशलूर लक्ष्मण सिंह पोटाई के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी विजय पटेल के नेतृत्व में थाना कोड़ेनार की टीम ने की। आरोपी दुलगो कवासी के खिलाफ थाना कोडेनार में धारा 34 (2), 36.59 (क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध किया गया। मामले में संबंधित अन्य आरोपियों का तलाश जारी है आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक विजय पटेल, प्रशिक्षु उप निरीक्षक दीपक कुमार बखला, सहायक उप निरीक्षक श्रवण कुमार कश्यप, आरक्षक सुरेश आचले, रोहित वेट्टी, मोहन बघेल, गोविंद ठाकुर एवं मुरलीधर कश्यप ने अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *