जिले के 375 गांवों के 19 हजार से अधिक परिवारों को मिला जमीन का मालिकाना हक

कवर्धा,,,3 नवंबर 2026। अब ग्रामीण परिवारों को अपनी आवासीय जमीन के मालिकाना हक का दस्तावेज मिल रहा है। सोमवार को राज्योत्सव के अवसर पर पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सांसद संतोष पाण्डेय ने राजस्व विभाग के स्टॉल पर हितग्राहियों को अधिकार पत्र सौंपे। कबीरधाम जिले में स्वामित्व योजना के तहत अब तक 375 गांवों के 19 हजार 140 हितग्राहियों को स्वामित्व अधिकार पत्र वितरित किए जा चुके हैं। अधिकार पत्र मिलने पर हितग्राहियों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी।

सांसद पाण्डेय ने कहा कि स्वामित्व योजना ग्रामीण परिवारों को उनकी आवासीय संपत्ति का वैधानिक अधिकार दिलाने की महत्वपूर्ण पहल है। इससे ग्रामीणों को अपनी संपत्ति का प्रमाणित दस्तावेज मिल रहा है और उनके अधिकार सुरक्षित हो रहे हैं। योजना का लाभ मिलने से ग्रामीणों को संपत्ति संबंधी विवादों से राहत मिलने के साथ बैंकिंग और वित्तीय सुविधाओं का लाभ लेने में भी सहूलियत होगी। संपत्ति के स्वामित्व को लेकर स्पष्टता आने से भविष्य में संपत्ति संबंधी लेन-देन भी आसान होगा।

राज्योत्सव में राजस्व विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल के माध्यम से नागरिकों को स्वामित्व योजना के उद्देश्य, प्रक्रिया और लाभों की जानकारी दी गई। इस दौरान पात्र हितग्राहियों को अधिकार पत्र प्रदान कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने की पहल की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, नगर पालिका परिषद कवर्धा के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, छत्तीसगढ़ राज्य शाकंभरी बोर्ड के सदस्य संतोष पटेल, जिला पंचायत सदस्य राम कुमार भट्ट, जनपद पंचायत कवर्धा की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा गणपत बघेल, नितेश अग्रवाल, पवन जायसवाल, जयराम साहू एवं डॉ. आनंद मिश्रा सहित जनप्रतिनिधिगण और संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *