महाविद्यालयों में युवा संवाद एवं रचनात्मक प्रतियोगिताएँ
कवर्धा,,,भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा एवम् भारतीय जनता पार्टी जिला कबीरधाम के जिला अध्यक्ष माननीय राजेंद्र चंद्रवंशी के निर्देशानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष उमंग पांडेय जी के नेतृत्व मे लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के अंतर्गत जिले के लोहारा महाविद्यालयों में युवा संवाद एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में लोहारा महाविद्यालय में विद्यार्थियों के बीच युवा संवाद किया गया विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए लोकतंत्र, राष्ट्रहित एवं सामाजिक जागरूकता से संबंधित विषयों पर चर्चा किया
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित भाजयुमो प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनीराम साहू
ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए भारतीय लोकतंत्र के इतिहास, वर्ष 1975 के आपातकाल, नागरिक अधिकारों, प्रेस की स्वतंत्रता तथा बैलेट पेपर से ईवीएम एवं वीवीपैट तक चुनावी व्यवस्था में आए बदलावों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया, जनधन, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत एवं स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं तथा विकसित भारत 2047 के संकल्प का उल्लेख करते हुए युवाओं को देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
साथ ही Gen Z अर्थात नई युवा पीढ़ी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं को सोशल मीडिया पर उपलब्ध सूचनाओं की सत्यता परखनी चाहिए तथा लोकतांत्रिक अधिकारों के साथ अपने संवैधानिक एवं सामाजिक कर्तव्यों को भी समझना चाहिए। युवाओं में लोकतांत्रिक चेतना, राष्ट्रहित के प्रति समर्पण एवं सकारात्मक नेतृत्व की भावना विकसित करना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में भाजयुमो प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनीराम साहू एवं कार्यक्रम में अध्यक्षता जिला भाजपा उपाध्यक्ष पर्यटन वर्मा उपस्थित रहे। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में कॉलेज जन भागीदारी अध्यक्ष योगेश साहू, लोहारा भाजयुमो मंडल अध्यक्ष जितेंद्र पाली सौरभ श्रीवास्तव एवं सुधांशु मिश्रा की विशेष उपस्थिति रही।कार्यक्रम में महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर संदीप सोनकर सहित महाविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
