आरक्षण व स्थानीय भर्ती बहाल करने भाजपा ने विधायक कार्यालय का घेराव कर सौंपा ज्ञापन

बीजापुर- आरक्षण व स्थानीय भर्ती को लेकर भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने सोमवार को विधायक कार्यालय का घेराव कर मांग किया कि यथावत 32 प्रतिशत आदिवासियों का आरक्षण और स्थानीय भर्ती को पुनः बहाल करने के लिए विधायक के नाम ज्ञापन सौंपा गया ।

अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष जिलाराम राना ने कह कि भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय के निर्देश पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने विधायक कार्यालय का घेराव कर 32 प्रतिशत आदिवासियों का आरक्षण को पुनः बहाल करने की मांग को लेकर विधायक निवास का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया गया साथ ही हम सभी आदिवासी क्षेत्र के विधायको से निवेदन करते हैं कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर आदिवासी समाज के हितों और अधिकारों के समर्थन में आवाज उठाएं पुनः 32% आरक्षण बहाल करें ।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने कहां की विगत 19 सितंबर को कांग्रेस सरकार की लापरवाही के कारण माननीय उच्च न्यायालय में अनुसूचित जनजाति वर्ग को मिल रहे 32% आरक्षण के खिलाफ निर्णय आया है। छग लोक सेवा आरक्षण अधिनियम 2012 को डॉ रमन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने लागू किया था और छत्तीसगढ़ में जनसंख्या के अनुपात में जनजाति वर्ग को 32% आरक्षण प्रदान किया गया था। प्रदेश में भाजपा की सरकार रहते तक इस अधिनियम को कानूनी अड़चनों से बचाकर भी रखा और 2012 से 2018 तक जनजाति वर्ग को निर्बाध रूप से 32% आरक्षण का लाभ मिलता रहा। परंतु आपके नेतृत्व की सरकार में जनजाति वर्ग के संवैधानिक अधिकारों के सम्बंध में आपकी सरकार के द्वारा ढंग से पक्ष नहीं रखा जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस शासन की इसी गलती के कारण उच्च न्यायालय का निर्णय इस आरक्षण के खिलाफ आया है।

प्रदेश सदस्य अनुसूचित जनजाति मोर्चा व दंतेवाड़ा जिला प्रभारी नंदकिशोर राना के कहा बस्तर, सरगुजा और बिलासपुर संभाग के पांचवी अनुसूची वाले जिलों में भी स्थानीय भर्ती पर एक आदेश निकाल कर भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार ने रोक लगा दिया है।सरकार की इस आदेश से पांचवी अनुसूची वाले क्षेत्रों के हजारों जनजाति युवाओं के सामने रोजगार का संकट उत्पन्न हो गया है। स्थानीय आदिवासियों को प्राथमिकता देते हुए पुनः स्थानीय भर्तियों को बहाल करने की मांग की।

विधायक कार्यालय का घेराव करने के दौरान पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष जी वेंकट ,जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा घासीराम नाग, जिला महामंत्री सतेंद्र ठाकुर, जिला महामंत्री गोपाल पवार, नीताशाह मंडावी,रंजना उद्दे, पूजा पोंदी, जिला महामंत्री जितेंद्र, प्रदेश सदस्य युवा मोर्चा फूलचंद गागड़ा, मंडल अध्यक्ष भुवनसिह चौहान ,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोलू नाग सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *