दिवाली-t-20 की दस्तक से पहले ऑनलाइन सट्टे के मार्केट ने पकड़ा जोर, बीजापुर में सक्रिय गिरोह के तार गीदम से जगदलपुर तक है जुड़े, व्हाट्सएप, टेलीग्राम, इंस्टा का इस्तेमाल ग्राहकों से सम्पर्क में..
बीजापुर :- दिवाली और t 20 वर्ल्ड कप की दस्तक से पहले बीजापुर में ऑनलाइन सट्टा का कारोबार जोर पकड़ चुका है।
अकेले जिला मुख्यालय आनलाइन जुआ सट्टा संचालित करने वाला गिरोह सक्रिय है, इनमें अधिक्तर युवा व्यापारी बताए जा रहे है, लेकिन गिरोह के तार पड़ोसी जिले दंतेवाड़ा के गीदम से लेकर सम्भाग मुख्यलय जगदलपुर तक जुड़े हुए है।
गिरोह के सक्रिय सदस्य ऑनलाइन लिंक और एप की मदद से हजारों से लेकर लाखों रुपये तक के दांव लगवा रहे है, बकायदा सक्रिय सदस्यों का अच्छा खासा कमीशन भी बंधा हुआ है।
इतना ही नही सट्टा की गिरफ़्त में बीजापुर समेत आवापल्ली, पटनम के जुआरी तक जुड़े हुए है।
पता चला है कि इसकी लत अब नाबालिगों को भी लग चुकी है, जो रुपये डबल के चक्कर मे पॉकिट मनी तक दांव पर लगा रहे है।
हालांकि पूरे मामले में पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध नजर आ रही है। सक्रिय गिरोह के लोगो के बारे जानकारी होने के बाद भी इन्हें रडार पर अब तक नही लिया गया है, जिससे इनके हौसले बुलंद है। इधर सूत्रों का कहना है कि सटोरिये व्हाट्सऐप, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम से ग्राहकों से संपर्क में है, ऐसे कुछ चैट भी मीडिया कर्मियों के हाथ लगे है, जिससे पूरे रैकेट को ट्रेस किया जा सकता है।
क्रमश:
खबर की अगली किश्त जल्द:-
